Uncategorized

सिल्ली में बाल दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम संपन्न

कटघोरा ( शिवशंकर जायसवाल ) पाली बच्चों की दिन बाल दिवस के अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सिल्ली वि खण्ड पाली जिला कोरबा कोरबा में शिक्षक अजय जायसवाल के पहल पर बच्चों को खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम करते हुए पाठ्य सामग्री का पुरस्कार संस्था के प्रधान पाठक आदरणीय श्रीमती पाण्डेय मैडम के हाथों प्रदान किया गया। श्रीमती पाण्डेय द्वारा बच्चों के लिए आनंद मेला आयोजित कर उनका उत्साह वर्धन किया। मेला में अलग अलग स्टॉल लगाकर बच्चों द्वारा मानसिक व आर्थिक विकास करते हुए जानकारी प्राप्त किए। साथ ही बच्चों द्वारा अपने गुरु की नकल कर शिक्षक रोल मॉडल बनकर बारी बारी से प्रदर्शन किए। जिसमें सर्वप्रथम श्रीमती पाण्डेय मैडम का रोल कु. साक्षी, शाह सर का लव यादव, जायसवाल सर का रवि, पाण्डेय सर का जिज्ञांशु व नीलिमा मैडम का रोल कु. सुमन ने बखूबी निभाया। इस तरह सभी ने बहुत सुन्दर अध्यापन कार्य कराते हुए शिक्षक का रोल निभाया, जो सराहनीय रहा।

Related Articles

Back to top button