एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत बनाने लिए संकल्प
0 एटक का 50 वां वार्षिक सम्मेलन में नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत बनाने लिए संकल्प
0 एटक का 50 वां वार्षिक सम्मेलन में नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
कोरबा। एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन (एटक) का 50 वां वार्षिक सम्मेलन एटक कार्यालय बालको में आयोजित किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य एटक के महासचिव द्वारा झंडा तोलन किया गया। मुख्य वक्ता एटक के वरिष्ठ नेता महेश बनाफर उपस्थित रहे। सर्वप्रथम अध्यक्ष मंडली की घोषणा की गई। इसमें महेश बनाफर, हरिनाथ सिंह, एमएल रजक, एसके सिंह अध्यक्ष मंडली में शामिल थे। स्वागत समारोह के बाद एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन (एटक) के महासचिव द्वारा वर्ष 2023 का रिपोर्ट पेश किया गया और उस रिपोर्ट में 10 मुद्दों को लेकर आंदोलन करने की भी बात कही। एटक के महासचिव सुनील सिंह ने कहा कि एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन का 50 वां वार्षिक सम्मेलन में सभी साथियों को एटक को मजबूत करने को कहा। महासचिव सुनील द्वारा पेश किए गए रिपोर्ट का सभी साथियों ने समर्थन करते हुए कहा कि बालको कारखाना में ठेका श्रमिकों को जो भी वेतन सुविधा मिल रही हैं वह सभी एटक यूनियन की देन है और सभी ने एटक को मजबूत करने का संकल्प लिया। छत्तीसगढ़ राज्य एटक के महासचिव हरिनाथ सिंह ने कहा कि मजदूर और किसानों पर सबसे ज्यादा हमले शोषण केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे हैं। केंद्र सरकार ने बहुत सारे वादे किए हैं, लेकिन 10 साल पूर्ण होने के बाद भी उन वादों पर खरा नहीं उतरा। केंद्र सरकार ईडी और सीबीआई का सहारा लेकर विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर झूठे केस में फंसा कर जेल में डलवाया जा रहा है। बाल्को के ठेका श्रमिकों को जो सुविधाएं मिल रही है उनको लड़कर दिलवाया गया था, लेकिन आज यह सारी सुविधाएं धीरे-धीरे प्रबंधन के द्वारा छिनते चले जा रही हैं, इस पर हमको गहन चिंतन करना होगा। सभी के उद्बोधन के बाद अध्यक्ष मंडली द्वारा नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें अध्यक्ष एसके सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष एमएल रजक, उपाध्यक्ष हरिनाथ सिंह, धर्मेंद्र तिवारी, रामायण यादव, संतोषी बरेठ, महासचिव सुनील सिंह, सहायक महासचिव जी नरसिम्हा राव, धर्मेंद्र सिंह, सचिव मनीष नाग, अविनाश सिंह, अभिषेक मिश्रा, पीके वर्मा, संगठन मंत्री अनूप सिंह, कोषाध्यक्ष ताराचंद कश्यप, स्थाई आमंत्रित सदस्य में आलेख मलिक, लल्लू राव ,डी श्रीनिवास, अजय यादव, धर्मेंद्र शाह, फुलेंद्र पासवान, विजय लक्ष्मी चौहान के अलावा 101 की कार्यकारिणी सर्वसम्मति से चुने गए हैं।
इन मुद्दों को लेकर करेंगे आंदोलन
0 बाहरी भर्ती बंद कर आसपास की श्रमिक बस्तियों के बेरोजगार महिला पुरुषों को संयंत्र विस्तार व ऑपरेशन में भर्ती में प्राथमिकता देने।
0 बीएससी बाम की सीधी भर्ती कर मेन पावर दुरुस्त करने।
0 ठेका कर्मचारियों का जनरल प्रमोशन व प्रोडक्शन इंसेंटिव देने।
0 अप्रैल 2022 में एलटीएस में शामिल हुए ठेका कर्मियों को अभिलंब कैटेगरी देने।
0 स्थायी एवं अस्थायी रूप से काम कर रहे ठेका कर्मचारियों को कैंटीन भत्ता देने।
0 ठेका कर्मचारियों को टाउनशिप में एक न्यूनतम किराए पर आवास आवंटित करने।
0 फिक्स्ड टर्म एम्पलाायमेंट व अप ठेका प्रथा खत्म करने।
0 नियमित प्रवृत्ति के काम पर लगे ठेका कर्मियों को नियमित करने।

