Uncategorized

कारखाना एरिया में मिल के सामने आग लगी

कटघोरा (शिवशंकर जायसवाल ) वार्ड_क्रमांक_15 कारखाना एरिया में शारदा राइस मिल के सामने कटे पड़ें हुए सूखे पेड़ में आग लगने से आसपास के लोग डर गए। आग जोर से जलने लगी। गर्मी के दिनों में जल्द आग लगती है। आसपास के घरों में आग फैलने की भय सता रहा था कि

वार्ड पार्षद अजय गर्ग ने सीएमओ को सूचना दिया कि कारखाना एशियाई आग लगी ही हैं।दमकल भिजवा दीजिए।

नगर पालिका परिषद कटघोरा के सीएमओ ज्ञान पुंज कुलमित्र को सूचना मिलते ही

त्वरित कार्रवाई करते हुए दमकल भेजकर आग को बुझवाया और एक गंभीर हादसा हो सकने की संभावना को नियंत्रित कर राहत पहुंचाया,। दमकल टीम विशेषकर नगर पालिका कर्मी सलीम खान भाई जो कि आज अपने ईद के त्योहार में व्यस्त होते हुए भी अपनी जिम्मेदारी को प्राथमिकता देते हुए अपनी टीम के साथ इस महत्वपूर्ण कार्य को अंजाम दिया ।

Related Articles

Back to top button