कटघोरा मंडल में सेवा पखवाड़ा को लेकर कार्यशाला संपन्न, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिति 📰

कटघोरा। ( सत्यम जायसवाल)
दिनांक 09 सितंबर 2025 दिन मंगलवार को कटघोरा मंडल भाजपा द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला राम प्रसाद कोरम के निवास स्थान धवईपुर में आयोजित हुई। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य 17 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस से लेकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करना रहा।

कार्यशाला में बतौर मुख्य वक्ता अजय दुबे (जिला मंत्री, भाजपा कोरबा) और संजय शर्मा (जिला महामंत्री, भाजपा कोरबा) उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने सेवा पखवाड़ा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह केवल औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज सेवा का एक व्यापक अभियान है, जिसके माध्यम से संगठन की विचारधारा सीधे जनता तक पहुंचेगी।
इस अवसर पर जिला के पूर्व अध्यक्ष पवन गर्ग, भाजपा कटघोरा मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग, मंडल महामंत्री समजीत सिंह एवं राम प्रसाद कोराम, विधायक प्रतिनिधि प्रीतम देवांगन एवं अमित जयसवाल, नगर पंचायत छुरी के उपाध्यक्ष हीरा नंद पंजवानी, जनप्रतिनिधि आत्मा नारायण पटेल, श्रवण तंवर (सरपंच हुंकारा), बजरंग बिंझवार (सरपंच जेंजरा) सहित मंडल व जिला स्तर के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पार्षद राजू दिवान, श्याम साहू, कांता देवांगन के साथ-साथ समाजसेवी उमा शुक्ला, स्नेहलता पटेल, गायत्री श्रीवास्तव, उत्तरा चौहान, द्रौपदी देवांगन और अन्य गणमान्य नागरिक भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
कार्यशाला के दौरान वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सेवा पखवाड़ा के दौरान रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, स्वास्थ्य शिविर, और जनसंपर्क जैसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। इस मौके पर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा की भावना पहुंचाने का संकल्प भी लिया गया।
कटघोरा मंडल की यह कार्यशाला उत्साह और उमंग से भरी रही, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली बना दिया।
यह कार्यशाला भाजपा संगठन की सक्रियता और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक साबित हुई।




