कोरबा

मंडल एवं जिला समिति का अभी किसी प्रकार का नहीं होगा गठन

मंडल एवं जिला समिति का अभी किसी प्रकार का नहीं होगा गठन

भाजपा मंडल की हुई बैठक, जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा रहे उपस्थित
कोरबा- कटघोरा (शिवशंकर जायसवाल)। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर अग्रसेन भवन कटघोरा में भाजपा मंडल की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री संतोष देवांगन, पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ललिता डिक्सेना, पार्षद अर्चना अग्रवाल, ममता अग्रवाल, राजेश यादव, आत्मा नारायण पटेल, बजरंग पटेल, संजय शर्मा, धनु दुबे, राजेंद्र टंडन उपस्थित रहे। मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों का फूलमाला स्वागत किया गया। तत्पश्चात भाजपा जिलाध्यक्ष शर्मा को 85 किलोग्राम बूंदी के लड्डू से तौला गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि जिला अध्यक्ष का कोई पद नहीं है, संगठन ने हमें तो कार्य करने का निर्देश दिया है, अभी मंडल एवं जिला समिति का किसी प्रकार का गठन नहीं किया जाएगा। भाजपा सरकार केंद्र एवं छत्तीसगढ़ में है, इसलिए डबल इंजन की सरकार भी कहते हैं। उन्होंने कहा कि निकट समय में नगरी निकाय चुनाव होना है। सभी मिलकर नगर पालिका को जिताना है। उन्होंने कहा कि 18 तारीख को सूची बन जाएगी कि किसे कहां से टिकट से दी जाएगी। माला पहनने का तभी आनंद मिलेगा जब 15 पार्षद एवं एक अध्यक्ष पद पर विजयी होकर आएंगे।भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल मंडल, अध्यक्ष अभिषेक गर्ग, धनु दुबे एवं पवन अग्रवाल ने भी संगठन को मजबूत बनाए रखने के लिए आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता पवन अग्रवाल, विनोद जायसवाल, देव दुबे, अक्षय गर्ग, मनोज नायडू, डाकेश्वर शुक्ला, अक्षय गर्ग, दिनेश गर्ग, अविनाश केसरवानी, रूपेश डिक्सेना, किशन केशरवानी, शिवशंकर जायसवाल, प्रदीप पांडे, टीकम राजपाल, डागेश्वर शुक्ला, मनोज नायडू, रूपेश डिक्सेना, तुषार साहू, किशन केसरवानी, अजय धनोदिया, अशोक तिवारी, तुषार साहू, अनुराग, जयशंकर जायसवाल, अमित जायसवाल, राकेश पांडे, अजय धनोदिया, अजय गर्ग, रामकुमार जायसवाल, प्रहलाद जायसवाल, पवन जायसवाल, लक्ष्मी गर्ग, प्रशांत अग्रवाल, राजू दीवान, देव कुमारी, लक्खू देवांगन एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन और राजेंद्र टंडन और आभार अभिषेक गर्ग ने व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button