क्षेत्र की मेधावी छात्रा रितिका की मेडिकल कॉलेज में चयन

कोरबा ( सत्यम जायसवाल ) जमनीपाली निवासी भुवनेश्वर प्रसाद व माता श्रीमती प्रियंका की सुपुत्री रितिका ने अपनी कठिन परिश्रम से उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। रितिका का एनईईटी- 2025 के माध्यम से स्व. बलिराम कश्यप मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, जगदलपुर में प्रवेश सुनिश्चित हुआ है,
क्लास 10वीं बोर्ड (2023): में 92.4% (DPS एनटीपीसी कोरबा) क्लास 12वीं बोर्ड (2025): 89.2%
अंक प्राप्त की।
लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रितिका ने यह सफलता हासिल किया है कि मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण से हर कठिनाई को पार किया जा सकता है।
परिजनों का कहना है कि यह सफलता उनकी अनुशासनबद्ध मेहनत और माता-पिता के मार्गदर्शन का परिणाम है।
रितिका ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों व परिवार को देते हुए कहा कि उनका लक्ष्य एक कुशल डॉक्टर बनकर समाज सेवा करना है।
स्थानीय लोग मानते हैं कि यह सफलता कोरबा अंचल से निकलती नई पीढ़ी की प्रतिभा और संभावनाओं को उजागर करती है।




