अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला ने दिया स्कूल में कक्ष निर्माण के लिए 31 हजार का सहयोग
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला ने दिया स्कूल में कक्ष निर्माण के लिए 31 हजार का सहयोग

कोरबा- कटघोरा (शिवशंकर जायसवाल)। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति द्वारा प्रिंसिपल रमेश तिवारी नवोदय स्कूल ज्ञान मंदिर को अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 31 हजार रूपये सहयोग प्रदान किया गया। निर्मला देवी ने यह भी कहा कि समाज सेवा एवं राष्ट्र सेवा के लिए तत्पर रहेगी। शिक्षा दान सबसे बड़ा दान होता है। यह राशि स्कूल के बच्चों की पढ़ाई के लिए दिया जा रहा है, बहुत अच्छी बात है कि हमने जो राशि दी है वह स्कूल के बच्चों को भविष्य बनाने के लिए दी गई है। उसके पूर्व स्कूल की शिक्षिका संगीता केला एवं सुषमा श्रीवास द्वारा अभ्यगतों का स्वागत फूल माला से किया गया। सुजाता अग्रवाल ने कहा की अंगदान भी महादान होता है। इसके बारे में बच्चों को विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पुष्पा अग्रवाल, सुधा अग्रवाल, सोनी अग्रवाल, किरण अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, शांति मित्तल, कौशील्य, शांति धनोदिया उपस्थित रही।

