Uncategorized

युवाओं को सही दिशा देकर ही समग्र विकास के रास्ते तय किये जा सकते हैं- प्रो प्यारेलाल  

कटघोरा (सत्यम जायसवाल )”आज हम समग्र विकास की बात कर रहे हैं यह स्वागतेय है किंतु जब हम छत्तीसगढ़ के युवाओं को सही दिशा देकर उनके कुशल स्वास्थ्य और शारीरिक कुशलता को मजबूत करके ही छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को सही मायने में पाया जा सकता है। यद्यपि छत्तीसगढ़ प्रचुर खनिज संपदा से युक्त है, किंतु उसका सही दोहन और सही फायदा तभी होगा जब एक सही निर्णय और सही कार्ययोजना बनाकर ईमानदारी से कार्य किया जाएगा। यह सब शिक्षा के बदौलत संभव हो सकता है। अतएव छत्तीसगढ़ में शिक्षा के लिए विशेष ध्यान देना होगा। उक्त उद्गार जे.बी.डी. कला एवं विज्ञान महाविद्यालय कटघोरा के विद्वान प्राचार्य डॉ. प्यारेलाल आदिले ने छत्तीसगढ़ राज्य रजत जयंती समारोह में आयोजित परिचर्चा कार्यक्रम में व्यक्त किया। ‘छत्तीसगढ़ का समग्र विकास’ विषय पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों ने अपना-अपना विचार व्यक्त किया जिसमें क्रमशः प्रो.चंद्रशेखर, प्रो.आर.जी.यादव,प्रो.किशोर दिवाकर,डॉ.ताहिरा खान, प्रो.चंद्रकली अनंत,प्रो.निधि जायसवाल,प्रो.जी.लता कंवर,प्रो.आमना खातून ने विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर लेखापाल दुर्गेश महिपाल,सुनील जायसवाल,माधुरी जायसवाल, धर्मेंद्र उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन रासेयो कार्यक्रम सहायक प्रो.ओम प्रकाश सिंह ने किया।

Related Articles

Back to top button