Uncategorized

माध्य. शाला सिल्ली में “बाल संसद” का गठन किया गया

 

कोरबा/पाली(सत्यम जायसवाल द्वारा )– कोरबा जिले की अंतिम छोर खूंटाघाट जलाशय के पास

बसे शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सिल्ली विकासखंड–पाली, जिला कोरबा छत्तीसगढ़ में समस्त आदरणीय गुरुजनों की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं के सहयोग और सहमति से शासन की दिशानिर्देश का पालन करते हुए *”बाल संसद”* का गठन पूर्ण कर लिया गया है।

सर्वप्रथम भारत माता की जयघोष के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। फिर गठन प्रक्रिया की शुरुआत आदरणीय श्रीमती निवेदिता पाण्डेय प्रधान पाठक के उचित मार्गदर्शन में संसद की उपयोगिता पर मार्गदर्शन देते हुए छात्र छात्राओं की सहमति से अलग अलग सभी पदों पर बालसंसद की प्रक्रिया पूर्ण की गई। जिसमें सर्वप्रथम प्रधानमंत्री कु. साक्षी नेताम, उपप्रधानमंत्री कुश कुमार यादव, स्वास्थ्यमंत्री कु. सुमन नायक, उपस्वास्थ्यमंत्री राकेश यादव, शिक्षामंत्री कुनाल दास मानिकपुरी, उपशिक्षामंत्री दीपक कुमार निर्मलकर, खेलमंत्री लव कुमार यादव, उपखेलमंत्री कु. सौम्या कंवर, पर्यावरणमंत्री निखिल कुमार, उपपर्यावरणमंत्री ललित व साहिल, स्वच्छतामंत्री सोमनाथ, उपस्वच्छतामंत्री कु. यशस्वी खुसरो, योग व प्रार्थना विभाग सर्वजीत एवं चिराग को मनोनीत किया गया। इसके अतिरिक्त 8वीं कक्षानायक कु. रंजना कोल, उपकक्षानायक जिज्ञांशु नेताम, 7वीं कक्षानायक कु. चंचल, उपकक्षानायक आकाश कुमार, 6वीं कक्षानायक कृष कुमार, उपकक्षानायक ईशिका मानिकपुरी को बनाया गया।

“बाल संसद” का गठन श्रीमती निवेदिता पाण्डेय प्रधान पाठक की निर्देशानुसार शिक्षक अजय जायसवाल द्वारा संसद की कार्य दायित्व को अवगत कराते हुए शपथ ग्रहण कार्य पूर्ण कराया गया। शिक्षक चंद्रप्रकाश शाह द्वारा मनोनीत पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी से कार्य दायित्वों का निर्वहन करने की सलाह दिए गए। श्रीमती नीलिमा मेंढ़े शिक्षिका द्वारा सभी छात्र छात्राओं को शाला विकास में सहभागिता निभाने हेतु बधाई एवं शुभकामना दी गई।

इस शुभअवसर पर संस्था के मुख्या श्रीमती निवेदिता पाण्डेय प्रधान पाठक,चंद्रप्रकाश शाह शिक्षक,अजय जायसवाल शिक्षक, श्रीमती नीलिमा मेंढ़े शिक्षक के अलावा विद्यालय कर्मचारी, सभी बच्चे और रसोईया की उपस्थिति रही। इस संसद कार्यक्रम का उत्कृष्ट संचालन शिक्षक अजय जायसवाल द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button